फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government tablet stolen from fire station; police investigating.

Meerut News: फायर स्टेशन से सरकारी टैबलेट चोरी, पुलिस जांच में लगी

Fri, 19 Jun 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Government tablet stolen from fire station; police investigating.
- द्वितीय अग्निशमन अधिकारी ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर फायर स्टेशन से 14 जून की सुबह सरकारी टैबलेट फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। फायर स्टेशन पर तैनात द्वितीय अग्निशमन अधिकारी आकाश चौहान ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घंटाघर फायर स्टेशन पर तैनात द्वितीय अग्निशमन अधिकारी आकाश चौहान ने थाने पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि विभाग की ओर से उन्हें सरकारी कार्यों के लिए एक टैबलेट उपलब्ध कराया था। अधिकारी के अनुसार 14 जून को फायरमैन कुशेंद्र की वायरलेस कक्ष में ड्यूटी लगी हुई थी। कुछ देर के लिए सुबह 10 बजे फायरमैन वायरलेस कक्ष से बाहर की ओर गया था, उसी दौरान टैबलेट चोरी हो गया। टैबलेट की आईएमईआई और सिम संबंधी जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उसकी लोकेशन और उपयोग का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed