फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government system became hindrance in development of industries

सरकारी तंत्र ही बना उद्योगों के विकास में बाधा

Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Government system became hindrance in development of industries
मेरठ। जिले में उद्योगों के विकास में केवल जमीन की कमी ही नहीं बल्कि सरकारी तंत्र और नियम भी बाधा बन चुके हैं। यूपीएसआईडीसी और जिला उद्योग विभाग उद्योगों को विकास के लिए जमीन उपलब्ध कराने में फेल है। उद्यमी पिछले चार, पांच सालों से जमीन की मांग कर रहे हैं। वहीं जिन उद्यमियों ने निजी जमीन खरीदकर वहां उद्योग विकसित करने का कदम उठाया है वहां सरकारी नियम विकास में आड़े आ रहे हैं। विभागों की लेटलतीफी के चलते औद्योगिक विकास ठप हो चुका है। पिछले कुछ समय में जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी लगातार ये शिकायतें ला रहे हैं, मगर उनका हल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हाल में ही दिसंबर में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी चार प्रमुख मामले जमीनों से जुड़े थे। जिसमें एमडीए ने मानचित्र पास नहीं किया तो कहीं जमीन के प्रयोग में परिवर्तन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

केस 01: पंजाब इंजीनियर्स के मलकीत सिंह ने बताया कि बागपत रोड पांचली के पास आउटर रिंग रोड को छूते हुए एग्रीकल्चर उत्पादन के लिए 17 हजार गज जमीन खरीदी है, लेकिन एमडीए नक्शा पास नहीं कर रहा। नवंबर से ही मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 02: अरिहंत इंडस्ट्रीज की जमीन को एमडीए ने वन विभाग की सीमा में बताकर जमीन के प्रयोग में परिवर्तन नहीं किया है। मामला मार्च 2019 से लंबित चल रहा है।
केस 03: मानसरोवर इंफ्राबिल्ड के निदेशक कमल ठाकुर ने पांचली खुर्द में जमीन जो राजस्व विभाग के पास नालों के रुप में अंकित है उसे श्रेणी परिवर्तन कर उद्योग के लिए देने की मांग की, लेकिन यह मामला भी हल नहीं हो रहा।

केस 04: हरियाणा में कास्टैक्स इंजीनियरिंग के संचालक सोमिल गुप्ता मेरठ में अपनी फैक्टरी शिफ्ट करना चाहते हैं, लेकिन एमडीएम से नक्शा स्वीकृत नहीं किया जा रहा, जिसके कारण मामले को उद्योग बंधु बैठक में रखा गया, वहां भी मामला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed