{"_id":"630a7cb0023b3a3bf96cd1ef","slug":"government-sought-the-report-of-the-cow-slaughterer-akbar-banjara-gang-city-news-mrt6027370148","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति होगी कुर्क, शासन ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम: मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर अकबर बंजारा की अवैध संपत्ति होगी कुर्क, शासन ने तलब की रिपोर्ट
Mon, 29 Aug 2022 08:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:48 AM IST
सार
असम पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए गोतस्कर अकबर बंजारा के आपराधिक इतिहास की रिपोर्ट शासन स्तर पर मांगी गई है। वहीं एसएसपी का कहना है कि अवैध संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
अकबर बंजारा मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोतस्कर अकबर बंजारा और उसके गैंग की गतिविधियों और अब तक के आपराधिक इतिहास की रिपोर्ट शासन स्तर पर मांगी गई है। अकबर बंजारा व उसके भाई सलमान की 19 अप्रैल 2022 को असम पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अकबर गैंग के कुछ सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है और इनकी करीब 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित की गई है। इस मामले में ही तमाम रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
मेरठ के फलावदा कस्बा स्थित बंजारान मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बड़े गोतस्कर थे। यूपी समेत कई राज्यों से प्रतिबंधित पशुओं का मांस असम और पूर्वी राज्यों से होते हुए बांग्लादेश सप्लाई करते थे। इस संबंध में असम में मुकदमा दर्ज है और अकबर पर दो लाख रुपये का इनाम भी था। 13 अप्रैल को अकबर और उसके भाई सलमान को फलावदा और एसओजी ने पकड़ा था। इसकी जानकारी पर असम पुलिस 14 अप्रैल को बी-वारंट पर दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
तस्करी का रास्ता देखने के दौरान 19 अप्रैल की रात असम पुलिस दोनों भाइयों को ले जा रही थी। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर असम के कोकराझार में हमला किया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में अकबर बंजारा और सलमान बंजारा की मौत हो गई थी। उसके बाद फलावदा पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके गिरोह के 6 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से मोहम्मद बाबू खान निवासी फलावदा, शमीम बंजारा, रंजीत छीपी निवासी मलिया खुर्द पंजाब और इकबाल पुत्र हाजी सईद निवासी संभलहेड़ी, मीरापुर मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बसपा नेता की मुश्किलें बढ़ीं: अदालत में दाखिल की जाएगी चार्जशीट, घर से फरार है पूरा परिवार, ये है पूरा मामला
अब शासन की ओर से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। गिरोह कहां-कहां फैला था और कौन कौन लोग गिरोह के सदस्य हैं, इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। इस मामले में बाकी आरोपियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि अकबर बंजारा और उसके भाई द्वारा अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति की जांच चल रही है। पुलिस अवैध संपत्ति कुर्क करेगी।
यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार