{"_id":"69dab8f8d254f7fe5907f5d4","slug":"government-should-take-responsibility-for-the-rehabilitation-of-traders-pandit-ashu-sharma-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1157561-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के पुनर्स्थापन की जिम्मेदारी ले सरकार : पंडित आशु शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के पुनर्स्थापन की जिम्मेदारी ले सरकार : पंडित आशु शर्मा
विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण सभा फिल्मीस्तान रोड पर आयोजित की गई। सभा में प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए आवास विकास परिषद की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।
आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय में गलत तथ्य प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि वह व्यापारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके पुनर्स्थापन की जिम्मेदारी ले। तभी उनका भविष्य सुरक्षित रह सकता है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले विभागों के खिलाफ संगठन ने निर्णायक लड़ाई का ऐलान किया है।
इसी बैठक में फिल्मीस्तान खैरनगर रोड व्यापार मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुशीर खान को अध्यक्ष और अनुज बंसल को महामंत्री चुना गया। इनके साथ 21 अन्य पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक का संचालन महामंत्री सुमेर सिंह धार ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पियूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, विजय ओबराय, चंद्र प्रकाश शर्मा, विजय राठी, श्याम परूथी, आदेश अग्रवाल, आसिफ खान, भावेश मेहता और अलमास खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
22 जिलों से मुख्यमंत्री को जाएगा ज्ञापन
संगठन की रणनीति के तहत पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के पदाधिकारी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो संगठन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। पंडित आशु शर्मा ने कहा कि कुछ व्यापारिक संगठन राजनीतिक दलों के प्रभाव में आकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उनका मकसद व्यापारियों की समस्या हल करना नहीं बल्कि अपना राजनीतिक हित साधना है। अब समय है व्यापारियों का मनोबल बढ़ाने और सरकार पर सकारात्मक दबाव बनाकर समाधान निकालना होगा।
प्रशासन की संवेदनहीनता पर उठे सवाल
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने शास्त्रीनगर में व्यापारियों द्वारा किए जा रहे पलायन के पोस्टर और महिलाओं-बच्चों के धरने को शासन की विफलता बताया। शैंकी वर्मा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ लेकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। जिनके पास ताकत है वह खुद को मजबूर बता रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच दूरी आ चुकी है। उन्होंने मांग की कि सेटबैक जैसे विषयों पर तुरंत निर्णय लिया जाए ताकि व्यापारियों की रोजी-रोटी और घर सुरक्षित रह सकें।
जनशक्ति व्यापार समिति जलाएगी कपड़ों की होली
सेंट्रल मार्केट प्रकरण के विरोध में जनशक्ति व्यापार समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। शिवाजी रोड पर हुई बैठक में अध्यक्ष लोकेश चंद्रा खटीक ने कहा कि सरकारी सिस्टम से व्यापारी पूरी तरह निराश हैं। विरोध स्वरूप, आजादी से पूर्व के आंदोलन की तर्ज पर कपड़ों की होली जलाई जाएगी। बैठक में नवाब सैफी, इरशाद सैफी, अनिल गुपता, सुकून वर्मा, उदित रस्तौगी, हरिकिशन, आशु कश्यप आदि मौजूद रहे।