फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should make strict laws for the safety of children

Meerut News: बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए सरकार

Sun, 17 Nov 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Government should make strict laws for the safety of children
मेरठ-------पूर्व छात्र प्रियांशु के हत्यारे को फांसी की मांग को लेकर एक्समा का चौधरी चरण सिंह प
मेरठ। अहमदाबाद में छात्र प्रियांशु की हत्या के विरोध में शनिवार को कमिश्नरी पार्क से आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्र, समाजसेवी संस्थाएं, व्यापारियों व नागरिकों ने सिपाही विरेंद्र सिंह पढेरिया को फांसी दिलाने की मांग की। पैदल मार्च के बाद आंबेडकर चौक पर प्रियांशु के चित्र के आगे मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहा कि बच्चे के हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर सजा दी जानी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना ही इसी उद्देश्य से की गई कि गंभीर अपराधों की सुनवाई जल्दी हो और अपराधियों को सजा मिले। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की सुनवाई में तेजी आए। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की जाएगी। डॉ. अमित पाठक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। इस दौरान ऐनुद्दीन शाह, विपुल सिंघल, शुभांकर शर्मा, शिवम, आकाश खन्ना, विपुल सेठ, अपार मेहरा, रोहित जाखड़, डॉ. आशुतोष टंडन, राजीव मोहन अग्रवाल सहित सेंट मेरीज के पुरातन छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र को न्याय दिलाने के लिए कानून मंत्री से मिले विनीत शारदा
मोदीपुरम। छात्र प्रियांशु जैन को न्याय दिलाने के लिए चारों तरफ से आवाज उठ रही है। छात्र की हत्या से परिवार में अभी भी गम का माहौल बना है। शनिवार को दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत अग्रवाल शारदा व्यापारी पंकज जैन के बेटे मृतक प्रियांशु जैन के केस की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को उनके दिल्ली निवास पर जाकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फ़ोन पर प्रियांशु के पिता पंकज जैन से भी कानून मंत्री की बात कराई। विनीत शारदा ने मंत्री से कहा कि अहमदाबाद में प्रियांशु की हत्या में शामिल हत्यारे को फांसी की सजा दिलाई जाए। आरोपी को ऐसी सजा मिले जो देश में एक नज़ीर बन जाए। मंत्री ने गुजरात के डीजीपी को फ़ोन पर बात कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।



बेटे की याद में बार बार सिसक रही है मां

मोदीपुरम। बेटे प्रियांशु की मौत के बाद उसको याद कर उसकी मां रीनू जैन और पिता पंकज जैन का बुरा हाल है। आरोपी सिपाही को जेल भेजने के बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि आरोपी को भगवान कभी माफ नहीं करेगा। रीनू जैन बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पा रही हैं, वह दिन भर सिसकती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed