संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 118वें जन्मदिवस पखवाड़े के उपलक्ष्य में रविवार को चिंदौड़ी में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपुत्र का दर्जा देने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने, शिक्षा को प्राथमिकता देने, और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही, मंच से 12 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाले जाट अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष अचला सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही, उपाध्यक्ष अजय नैन, दिनेश हुड्डा और भीष्म एडवोकेट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर सुरेंद्र सिंह जबकि संचालन जिला अध्यक्ष बोबी हुड्डा ने किया। इस मौके पर कृष्णपाल मास्टर, आशीष चौधरी, मंगलसेन प्रधान, अक्षय दहिया, अनुज बजरंगी, राहुल पूनिया, प्रदीप, रवि सहारण, रूपक सहारण, वर्गीस चौधरी, सुमित, अंकित, किशोर, रवि, विनीत मौजूद रहे।