{"_id":"5ef65b818ebc3e4316321657","slug":"government-should-forgive-the-farmers-debt-jayant-city-news-mrt488367481","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का कर्ज माफ करे सरकार : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का कर्ज माफ करे सरकार : जयंत चौधरी
विज्ञापन
मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी कर किसानों को कर्जदार बना रही है। ऐसे में जब किसान की हालत खराब है तो उसका कर्ज माफ करे।
पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में जयंत चौधरी ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इससे महंगाई बढ़ेगी। वहीं, ओलावृष्टि में जिन गांवों एवं किसानों के नुकसान का सर्वे हुआ था उनको आज तक मदद नहीं मिली है। सरकार आम आदमी को एक लाख रुपये का लोन देने की बात करती है। इस समय लोन की नहीं मदद की आवश्यकता है। सरकार कांट्रैक्ट फॉर्मिंग विधेयक लाना चाहती है। इसके लागू होने पर सरकार गन्ने तक का एसएमपी घोषित नहीं कर पाएगी। वहीं, बड़ी-बड़ी कंपनियां मनमानी करेंगी। जिसका किसानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। गन्ने का बकाया भुगतान एवं गेहूं खरीद का पैसा सरकार अभी तक किसानों को नहीं दिला पाई है। वहीं, उन पर डीजल के रेट बढ़ाकर दोहरी मार डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ कर राहत पहुंचानी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार को कोरोना के प्रकोप के चलते विवि की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों पर रणनीति बनाकर विरोध करने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर यशवीर सिंह ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। यहां राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन, डॉ. मेराजुद्दीन, प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, आईटी सेल अध्यक्ष ऐश्वर्या राय, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राममेहर गुर्जर, जिलाध्यक्ष राहुल प्रमुख, नरेंद्र खजूरी, डॉ. सुशील कुमार, मतलूब गौड़ समेत दूसरे जिलों के तमाम पदाधिकारी शामिल रहे।