फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Govardhan Puja was performed in auspicious conjunction with Preeti Yoga.

Meerut News: प्रीति योग के साथ शुभ संयोग में हुई गोवर्धन पूजा

Wed, 22 Oct 2025 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was performed in auspicious conjunction with Preeti Yoga.
मेरठ..कंवलजीत..सदर ढोलकी मोहल्ला स्थित जागेश्वर मंदिर में गोवर्धन पूजन के दौरान भगवान् जागेश्वर
- अन्नकूट महोत्सव पर बालाजी महाराज का विशेष शृंगार किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में घरों और मंदिरों में प्रीति योग के साथ शुभ संयोग में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर के प्रांगण में सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पंडित नरेंद्र स्वामी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान ऑस्ट्रेलिया से भारत आए रोहिणी और रोहित रहे। मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि गोवर्धन के दिन अन्नकूट का भोग लगाने वाले व्यक्ति का भंडार सदा भरपूर रहता है। उस पर जीवन मे कोई कमी नहीं आती। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, जगमोहन लाल, बाल किशोर शर्मा आदि रहे।

महादेव मंदिर सराफा बाजार में छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर में पिछले 80 वर्षों से गोवर्धन पर छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। पूजन मुख्य पुजारी पंडित रविकांत शास्त्री ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार चौरसिया, शुभम गुप्ता, आदित्य शारदा, संजीव अग्रवाल आदि रहे। जागेश्वर धाम मंदिर सरस्वती लोक में सामूहिक गोवर्धन पूजन परिक्रमा व अन्नकूट का आयोजन किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, वरुण अग्रवाल ने पूजन किया। इस मौके पर राजीव मितल, टोनी हर्षित गोयल, अखिलेश त्यागी, गोपाल शर्मा, शुभम गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

सदर धर्मपुरी स्थित ऐतिहासिक जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में गोवर्धन पर 201 किलो आटे की कचौडी, अन्नकूट व हलवे का भोग लगाया गया। मंदिर में भगवान का भव्य शृंगार और सजावट की गई थी। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, अमित मूर्ति ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मंदिर महादेव में किया पूजन

पैठ बाजार कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव में गोवर्धन पूजा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल रहे। पंडित संजय त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजन कराया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गिरिराज की सात परिक्रमा कर पूजन किया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। यहां मदन गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, जौनी मित्तल, गौरव गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed