{"_id":"68f8ec03f7ad48be65064369","slug":"govardhan-festival-celebrated-in-traditional-manner-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110478-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया
विज्ञापन
परिजनों के साथ गोवर्धन पूजा करते बच्चे स्रोत संवाद
परीक्षितगढ़। नगर व क्षेत्र में गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। कान्हा गोशाला में चेयरमैन हिटलर त्यागी व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने पूजा-अर्चना कर गोमाता की तिलक व माल्यार्पण कर आरती की। पंड़ित बबलू शर्मा अहमदपुरी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण नंद बाबा से कहते हैं कि हमारे सब काम तो यह गोवर्धन पर्वत आता है। इंद्र की पूजा क्यों करें। हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, गोवर्धन ही हमारी रक्षा करते हैं। इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने घनघोर बारिश शुरू कर दी। गोकुलवासी की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण के पास पहुंचे। श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर उनकी रक्षा की थी। इसी उपलक्ष्य में लोग गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार में सुख शांति की कामना करते हैं। दूसरी ओर गांव अगवानपुर, खटकी, चितमानाशेरपुर, नांरगपुर, पूठी, सिखेड़ा, दयालपुर, खजूरी, मवी आदि गांवों में भी गोवर्धन का पर्व मनाया गया।
-- -- -- -- -- --
गोवर्धन पर्व पर गोशाला में की गो पूजा
सरधना। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर नई मंडी परिसर स्थित गोशाला में गोवंश एवं पशु-पक्षी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा विशेष गो सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष आलोक जैन, संचालक पुरुषोत्तम बंसल, धर्मबीर सिंह व राकेश गोयल ने गोमाता का पूजन कर उन्हें कंबल उढ़ाया और गुड़ खिलाकर सेवा अर्पित की।
कार्यक्रम में समर्पित गो सेवकों अकरम, राम जाने और बृजमोहन शर्मा को पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सतगुरु सतपाल महाराज की शिष्या साध्वी दीपिका बाई अपने भजन-कीर्तन मंडली के साथ पधारीं। साध्वी बाई ने गोसेवा व संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अंबुज कुमार, डॉ. प्रमोद, शुभम चौधरी, विवेक, लोकेश जैन, राजकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई
बहसूमा। गोवर्धन का पर्व बुधवार को बड़े धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र वासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। गांव में समूह बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गोवर्धन की पूजा की।
-- -- -- -- -- --
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्वसंवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दिवाली के तीसरे दिन बुधवार को नगर और देहात क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम और आस्था के साथ संपन्न हुई। नगरवासियों और ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। कई मंदिरों और घरों में सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने समूह बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर गिरिराज की पूजा की और धार्मिक परंपरा का निर्वह्न किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भाग लेकर पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।
-- -- -- -- --
परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गोवर्धन का पर्व
मवाना। नगर व आसपास क्षेत्र में गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। घरों के अंदर गाय के गोबर से गोवर्धन की स्थापना की गई। शाम के समय पूजा-अर्चना के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाए गए। विधिविधान के साथ घरों में स्थापित किए गए। गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। घरों व प्रतिष्ठानों को मोमबत्ती से रोशन किया। गोवर्धन पूजन के बाद बच्चों के साथ बड़ों ने भी जमकर आतिशबाजी की। वहीं, भारतीय विश्व कर्मा ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया और गोवर्धन की पूजा की।
-- -- -- -- -- --
पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई गोवर्धन की पूजा
हस्तिनापुर। क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की और फिर गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज के स्वरूप की स्थापना की। दिनभर लोगों ने परिक्रमा कर और जयकारे लगाकर गोवर्धन पर्वत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं और बच्चों में उत्साह था। अपने घर-आंगन में रंगोली सजाई और गोवर्धन पर्वत को उठाने का प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन का स्वरूप स्वरूप बनाकर शाम के समय पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की। बच्चों ने मटकी फोड़ और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्द्धन और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है।
-- -- -- -- -- -
धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन का पर्व
दौराला। दौराला और लावड़ में बुधवार को गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह पर पूजा-अर्चना आयोजित की गई। यशपाल सिंह सोम ने पूर्व विधायक के साथ पूजा-अर्चना के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। दौराला के शिव मंदिर में गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना पुरुषोत्तम उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मुन्नी देवी, अनुपम, सुशीला, आरव, भव्य, सविता, सचिन आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
गोवर्धन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
माछरा। क्षेत्र के गांवों में गोवर्धन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोबर का गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के गांव माछरा, स्वामीपुरा, कासमपुर, हसनपुर कलां, भटीपुरा, शोल्दा, रछौती, गोविंदपुरी, अमरपुर, लोटी, नंगलामल, मऊखास, सिसौली, बढला कैथवाडा, भगवानपुर, समयपुर, बहरोडा आदि गांवों में गोवर्धन के पर्व पर गोबर का गोवर्धन बनाया गया तथा कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की गई।