फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gotaskar arrested in an encounter, shot in the leg

पुलिस की गोतस्करों से मुठेभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार, बाइक व तमंचा बरामद

Wed, 16 Oct 2019 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gotaskar arrested in an encounter, shot in the leg
गोतस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गंगानगर में ट्रांसलेम कॉलेज के पास भूड़पुर मार्ग पर मंगलवार रात गोतस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश ने सलारपुर गांव में सोमवार देर रात गोकशी की थी।

विज्ञापन


मवाना रोड स्थित यमुना विहार कॉलोनी के गेट पर चार-पांच पर लावारिश गाय बैठी रहती थीं। सोमवार रात सेंट्रो कार सवार शहजाद व उसके साथी ने दो गायों को पकड़ लिया था।

विज्ञापन

 

कॉलोनी के गेट पर बनी दुकानों के पीछे खाली प्लाट में आरोपियों ने गोवंशों को काट दिया। आरोपी गोमांस को गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी सेंट्रो कार में आते-जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने शहजाद पुत्र जबरुद्दीन व इमरामुद्दीन निवासी जेई थाना भावनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 

सूचना पर मवाना रोड के आसपास पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए रजबहे के रास्ते भूड़पुर की तरफ भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

 

पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया। इकरामुद्दीन मौके से भाग निकला। आरोपी से बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक तमंचा, एक खोखा, तीन कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर इंचौली, भावनपुर व गंगानगर में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed