फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Got married to five months pregnant, the very next day the poll opened, now ask for ten lakhs

पांच माह की गर्भवती से कर दिया निकाह, अगले ही दिन खुली पोल, अब दस लाख मांगे

Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Got married to five months pregnant, the very next day the poll opened, now ask for ten lakhs
पांच माह की गर्भवती से कर दिया निकाह, अगले ही दिन खुली पोल, अब दस लाख मांगे
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पांच माह की गर्भवती बेटी का निकाह धोखे से पीपली खेड़ा के एक युवक से कर दिया। निकाह के दो दिन बाद ही युवक को पता चल गया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। इस पर उसने ससुराल में विरोध दर्ज कराया, लेकिन ससुराल वाले अब उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी सलमान ने बताया कि मेरठ निवासी कुछ लोग 20 दिसंबर को उसके पिता इजरायल के पास आए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी विवाह योग्य है तथा वह अपनी बेटी का निकाह पीड़ित सलमान के साथ करना चाहते हैं। पिता की सहमति के बाद 25 दिसंबर को दोनों का निकाह हो गया। पीड़ित का आरोप है कि 26 दिसंबर की रात विवाहिता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां ने नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उसकी जांच कराई। महिला चिकित्सक ने जांच कर उसके गर्भ में दो भ्रूण पलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता का अल्ट्रासाउंड करवाया गया, जिसमें विवाहिता 17 सप्ताह की गर्भवती मिली। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने ससुराल पक्ष से शिकायत की तो उन्होंने फैसले के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed