{"_id":"691c74c3288bd55a1e013147","slug":"goseva-family-will-modernize-the-cowshed-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104092-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोशाला को आधुनिक बनाएगा गोसेवा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोशाला को आधुनिक बनाएगा गोसेवा परिवार
विज्ञापन
हस्तिनापुर गौशाला में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा के झज्जर में गौशाला का भ्रमण करता गौ स
स्थापित होगा आईसीयू और लगेंगी आधुनिक मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित मालीपुर निराश्रित गो आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गो सेवा परिवार लंबे समय से प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने हरियाणा के जिला झज्जर पहुंचकर गोकुलधाम गोसेवा महातीर्थ के महाराज सुनील निरवाना से बातचीत की और हस्तिनापुर में गोवंश के लिए आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की जानकारी ली।
कस्बे के समीप स्थित मालीपुर गोआश्रय स्थल विकासखंड द्वारा संचालित है। इसमें 700 से अधिक गोवंश हैं। यहां गोवंश के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। इसे देखते हुए गो सेवा परिवार आगे आया और गोआश्रय स्थल पर विभिन्न माध्यम से सेवाएं शुरू कराई। गोसेवा परिवार के प्रदीप बावेजा ने बताया कि वह गोआश्रय स्थल को गो सेवा परिवार के माध्यम से आधुनिक बना रहे हैं। उन्होंने झज्जर स्थित गोकुलधाम गो सेवा महातीर्थ के महाराज सुनील निरवाना से बातचीत की और वहां गोवंश को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। हस्तिनापुर स्थित मालीपुर गोशाला में एक अस्पताल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें सभी दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि गो आश्रय स्थल पर गोवंश की सुविधाओं के लिए श्री श्वेतांबर जैन मंदिर के शुभकांत जैन का भी सहयोग मिल रहा है।