फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock

Gopichand Murder: पति की हत्या के बाद हुए ऐसे खुलासे, खुद सदमे में आई पत्नी, शव तलाशना पुलिस के लिए चुनौती

Sat, 29 Apr 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 12:12 PM IST
सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या तंत्र मंत्र के चक्कर में हुई थी। वह पिछले कई सप्ताह से लापता चल रहा था। वहीं हत्या के बाद पुलिस ने ऐसे खुलासे किए हैं कि खुद मृतक की पत्नी सुनकर सदमे में आ गई।

विज्ञापन
Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock
शव तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में जिस पति के लिए पत्नी दर दर जाकर उसे ढूंढने की गुहार लगा रही थी। उसकी हत्या की खबर सुनकर उसका दिल बैठ गया। यही नहीं जब पति के हत्या के बाद वजह सामने आई और पुलिस ने पूरी वारदात का खुलासा किया तो वह खुद सदमे में आ गई। दरअसल खुद हेडकांस्टेबल पति ने पत्नी की हत्या के लिए तंत्र मंत्र का जाल बुना और साधु को उसकी हत्या की सुपारी दे डाली थी, लेकिन हेडकांस्टेबल खुद ही उसमें फंस गया और तांत्रिक ने उसे ही खौफनाक मौत दे डाली।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद ने प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या की पूरी योजना तैयार कर रखी थी। इसके लिए उसने समय-समय पर तांत्रिक को लाखों की रकम भी दी, लेकिन तांत्रिक ने रुपयों के लालच में गर्दन रेतकर उसे ही मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock
आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में तांत्रिक गणेशानंद उर्फ गनपत ने बताया कि उसने गोपीचंद को यह कहकर बुलाया कि मुर्गे की बलि लेते ही उसकी पत्नी की भी मौत हो जाएगी। उसने मुर्गे को जमीन पर रख दिया और गोपीचंद को जमीन पर लिटाकर उसकी आंख बंद करा दी। कहा कि आंख खोली तो तंत्र मंत्र की सिद्धी पूरी नहीं होगी। इसके बाद तांत्रिक ने पहले मुर्गे की बलि दी और फिर दांव से गोपीचंद की गर्दन काट दी।  

साढ़े चार लाख रुपये वापस करने पड़ते
तांत्रिक ने बताया कि पत्नी को मरवाने के लिए गोपीचंद उसे साढ़े चार लाख रुपये दे चुका था। वह बार-बार दबाव डाल रहा था कि पत्नी की मौत क्यों नहीं हो रही। तांत्रिक जानता था कि तंत्र-मंत्र से किसी की मौत नहीं हो सकती। उसे डर था कि गोपीचंद रुपये वापस न मांगने लगे, इसलिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या करने से पहले भी तांत्रिक ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। 

Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock

शव तलाशना पुलिस के लिए चुनौती 
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती गोपीचंद का शव बरामद है। तांत्रिक ने हत्या के बाद शव को गंगा में बहा दिया था। हत्याकांड को एक माह हो चुका है। हालांकि खुलासे के बाद पुलिस तांत्रिक को लेकर मौके पर पहुंची और अभियान भी चलाया, लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर शव की तलाश की जाएगी। 

खुलासा हुआ तो सदमे में आ गई पत्नी
गोपीचंद की पत्नी रेखा के सामने गणेशानंद ने सारी सच्चाई उजागर की तो पति के इरादों को जानकर वो बिलख पड़ी। रेखा की तहरीर पर गणेशानंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

जब तक नहीं तोड़ा दम, करता रहा गर्दन पर वार 
तांत्रिक के पहले वार के बाद गोपीचंद घायल होकर तड़पता रहा। इसके बाद तांत्रिक ने गर्दन पर कई वार किए और उसकी मौत के बाद गंगा नदी में शव बहा दिया। साथ ही गोपीचंद का मोबाइल और बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर गंगा में धकेल दी, जिसे पुलिस ने 12 अप्रैल को बरामद कर लिया था।  

चित्रकूट में प्रेमिका को डेढ़ लाख रुपये दिए तांत्रिक ने
सरधना इंस्पेक्टर रमाकांत पचोरी ने बताया कि तांत्रिक की सरोज नाम की प्रेमिका करवी चित्रकूट में है। गोपीचंद की हत्या के बाद बाबा करवी चला गया और गोपीचंद से लिए डेढ़ लाख रुपये प्रेमिका को दे दिए। पुलिस को जब गोपीचंद के मोबाइल में बाबा की कॉल और बैंक अकाउंट से लाखों रुपये भेजने की जानकारी हुई तो बाबा पर शक गहरा गया। कुछ दिन बाद जब बाबा वापस आ गया तो पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती की तो उसने सारा राज उगल दिया। 

Gopichand Murder: Such revelations happened after the murder of the husband, the wife herself came in shock
पुलिस का दावा... कई महिलाओं से थे गोपीचंद के संबंध 
पुलिस का दावा था कि गोपीचंद के कई महिलाओं से संबंध थे। रिश्तेदारी की एक युवती से वह शादी करना चाहता था। उसे पता था कि यदि पत्नी की हत्या की या किसी से कहकर कराई तो जेल जाना पड़ेगा। वह तंत्र मंत्र में पहले से ही विश्वास करता था। इसलिए उसने पत्नी की मौत के लिए तांत्रिक से संपर्क किया।  

पत्नी मर जाएगी तो लोन भी नहीं देना पड़ेगा
पुलिस ने बताया कि गोपीचंद ने पत्नी रेखा के नाम पर 31 लाख रुपये का लोन लिया था। उसने सारे पैसे रेखा के खाते से निकाल लिए थे। गोपीचंद चाहता था कि तंत्र क्रिया से पत्नी मर जाए तो सारा लोन माफ हो जाएगा और वह प्रेमिका के साथ मौज करेगा। लेकिन उसे इसका अंदेशा नहीं था कि जिस तांत्रिक के बहकावे में आकर वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में लगा था, वहीं तांत्रिक रुपयों के लालच में मुर्गे की जगह उसकी बलि दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed