फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gopal Das Neeraj was a famous songwriter, the writers paid tribute

मशहूर गीतकार रहे गोपाल दास नीरज... साहित्यकारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Fri, 20 Jul 2018 08:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Gopal Das Neeraj was a famous songwriter, the writers paid tribute
फाइल फोटो

मशहूर गीतकार गोपाल दास नीरज के निधन पर देवबंद के साहित्यकारों, रचनाकारों, लेखकों व कवियों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


शुक्रवार को भारतीय साहित्य एवं लेखन अकादमी के तत्वावधान में मोहल्ला लाल मस्जिद पर शोकसभा आयोजित की गई। वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डा. शमीम देवबंदी ने कहा कि गोपालदास नीरज 60 से 70 के दशक में मशहूर गीतकार रहे हैं। हिंदी फिल्म शर्मीली, मेरा नाम जोकर, प्रेम पुजारी, मेरे तेरे सपने, रेशमा और शेरा, रिवाज, रेशम की डोरी और गुनाह जैसी सफल फिल्मों के लिए सुपरहिट गीत लिखे हैं। 
विज्ञापन


डा. सादिक देवबंदी ने कहा कि गोपालदास नीरज गीतकार के साथ-साथ दोहा शैली में भी अनूठा मुकाम रखते थे। उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। चांद देवबंदी ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष गोपालदास नीरज की याद में मुशायरा व गोष्ठी आयोजित करेगी। सभा में मुमताज अहमद, डा. एस.ए. अजीज, पुष्पेंद्र कुमार, फैसल नूर शब्बू, डा. उसामा, डा. शारिक, सलमान, मो. फैसल, नौशाद अली, सलीम अंसारी, शुएब कुरैशी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला लहसवाड़ा में भारतीय सांस्कृतिक संगम एवं साहित्य संगम की शोकसभा में गीतकार नीरज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी अशोक गुप्ता व लेखक कमल देवबंदी ने कहा कि नीरज के निधन को साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि नीरज सदा लोगों के दिलों में रहेंगे। उनकी कमी हमेशा साहित्य जगत को खलती रहेगी। महताब आजाद व आदेश चौहान ने कहा कि नीरज ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई बार सम्मानित किया है। 

पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि गोपालदास नीरज काव्य जगत की एक ऐसी पहचान है जिन्हें काव्य जगत में कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शोकसभा में बलराज मलिक, शमीम किरतपुरी, डा. दिवाकर गर्ग, तनवीर अजमल, डा. सुधीर कोरी, अरशद सिद्दीकी, अंकित चौहान, सुहेल देवबंदी, पुनीत गर्ग, जसबीर मलिक आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed