{"_id":"6ac91b52bd727ba7340f30a0","slug":"goodwill-cricket-match-in-sardhana-players-from-various-parties-to-participate-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113872-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में सद्भावना क्रिकेट मैच, उतरेंगे विभिन्न दलों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में सद्भावना क्रिकेट मैच, उतरेंगे विभिन्न दलों के खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। आगा खालिद शाह फाउंडेशन लगातार तीसरे वर्ष सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन कर रहा है। यह मुकाबला शनिवार सुबह 9:00 बजे से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और वीर अब्दुल हमीद टीमों के बीच होगा। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों, जातियों, आयु वर्गों और राजनीतिक दलों से जुड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। क्रिकेट मैच के साथ लेमन स्पून रेस, रिले रेस और रोमांचक पेनल्टी शूटआउट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह टीम के कप्तान दीपक शर्मा हैं, जिसमें सपा नेता अशरफ राना उप कप्तान हैं। वीर अब्दुल हमीद टीम के उप कप्तान सोहेल शाह हैं, जिसमें विधायक अतुल प्रधान जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में सीनियर खिलाड़ियों के लिए सात ओवर और अन्य खिलाड़ियों के लिए 18 ओवर निर्धारित किए गए हैं। आयोजन में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, कोच, अंपायर और खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह टीम में फाउंडेशन के अध्यक्ष अली शाह, सब इंस्पेक्टर आदित्य कुमार और पूर्व प्रधान जफर कुरैशी शामिल हैं। पूर्व चेयरमैन असद गालिब, चेयरपर्सन प्रतिनिधि शाहवेज अंसारी और भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी भी इस टीम का हिस्सा हैं। वीर अब्दुल हमीद टीम में ठाकुर प्रतीश कुमार, सिकंदर घोसी और कांग्रेस नेता रिहानुद्दीन खान जैसे खिलाड़ी हैं। एडवोकेट आरिफ, जितेंद्र पांचाल और अंबुज प्रकाश भी वीर अब्दुल हमीद टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।