फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth lakhs stolen by cutting shutter

शटर काटकर लाखों का सामान चोरी

Fri, 05 Sep 2025 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by cutting shutter
खरखोदा टे में कोमल लाकर की गई चोरी
खरखौदा। चोरों ने कस्बा स्थित सूरत ट्रैक्टर्स एजेंसी की दीवार काट कर वहां से स्पेयर पार्ट्स, नकदी व अन्य सामान सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। एजेंसी स्वामी ने इस मामले में थाना पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अतराडा निवासी विपिन त्यागी की खरखौदा कस्बे में सतीश त्यागी की मार्केट में सूरत ट्रैक्टर के नाम से एजेंसी है। विपिन त्यागी ने स्वराज ट्रैक्टर की डीलरशिप ली है। एजेंसी के साथ-साथ स्पेयर पार्ट्स, सर्विस स्टेशन भी है। विपिन त्यागी के अनुसार बृहस्पतिवार रात्रि में अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर परिसर में घुसे तथा पीछे की ओर लगे दोनों कैमरों को तोड़कर दुकान की दीवार काटकर वहां से स्पेयर पार्ट्स, दो हजार की नकदी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर व इंजन ऑयल की तीन बाल्टी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी ने तहरीर दी है। उधर, चोरों ने बराबर में ही अंग्रेजी शराब की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed