{"_id":"66966d41dc2cb8c3d20305db","slug":"goods-train-saved-from-overturn-anti-social-elements-placed-sleepers-on-the-track-of-dfc-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर आसामाजिक तत्वों ने रखे स्लीपर, पलटने से बची मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर आसामाजिक तत्वों ने रखे स्लीपर, पलटने से बची मालगाड़ी
Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:23 PM IST
सार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर सोमवार देर रात मालगाड़ी को पलटाने की साजिश रची गई। डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के ट्रेक पर पत्थर का स्लीपर रख दिया। रात में गुजरी मालगाड़ी स्लीपर से टकरा गई और पलटने से बाल-बाल बची।
विज्ञापन
मामले की जांच करते रेलवे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक पर सोमवार देर रात असमाजिक तत्वों ने पत्थर का स्लीपर रख दिया। गनीमत यह रही कि रात में गुजरी मालगाड़ी ट्रेन पलटने से बच गई। ट्रेन से पत्थर के टकराने के बाद चालक ने मामले की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा को दी। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को टीम दोबारा पहुंची तो झाड़ियों में पत्थर का रेलवे ट्रेक स्लीपर पड़ा मिला।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर नितिन मेहरा ने बताया कि सोमवार रात में असमाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रेक स्लीपर ट्रेक पर डाल दिया था। रात लगभग 10 बजे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रेक से मालगाड़ी गुजरी तो चालक को ट्रेन से भारी वस्तु टकराने की आवाज आई, गनीमत यह रही कि मालगाड़ी पलटी नहीं।
विज्ञापन
टूटा पड़ा स्लीपर
- फोटो : अमर उजाला
चालक ने उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह रात 11 बजे मौके पर पहुंचे और टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंधेरे के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार सुबह वह फिर से टीम के साथ पहुंचे।
उन्होंने बताया कि टीम को खंभे और पोल टूटे मिले और झाड़ियों में एक रेलवे ट्रेक स्लीपर टूटा हुआ मिला। टीम ने स्लीपर को झाड़ियों से निकालकर जांच की। मालगाड़ी से टकराने के बाद यह स्लीपर दूर जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार स्लीपर लगभग चार क्विंटल वजन का होता है। टीम ने आस पास झाड़ियों की साफ सफाई की।
उन्होंने बताया कि टीम को खंभे और पोल टूटे मिले और झाड़ियों में एक रेलवे ट्रेक स्लीपर टूटा हुआ मिला। टीम ने स्लीपर को झाड़ियों से निकालकर जांच की। मालगाड़ी से टकराने के बाद यह स्लीपर दूर जा गिरा। अधिकारियों के अनुसार स्लीपर लगभग चार क्विंटल वजन का होता है। टीम ने आस पास झाड़ियों की साफ सफाई की।