फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods and cash stolen from a mobile shop

Meerut News: मोबाइल की दुकान से सामान व नकदी चोरी

Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen from a mobile shop
जानीखुर्द। जानी खुर्द में बस स्टैंड के निकट मोबाइल की दुकान में कुंबल कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी व नकदी आदि चोरी कर ली। दुकान मालिक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जानी बस स्टैंड पर गांव बाफर निवासी अंकुर की आरके मोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम अंकुर दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शनिवार सुबह दुकान खोलने पर उसे दुकान में चोरी होने की घटना का पता चला। बताया कि चोरों ने अंकुर की दुकान के बराबर में स्थित राजू की काफी दिनों से बंद पड़ी दुकान के शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद राजू की दुकान के अंदर घुसकर अंकुर की दुकान में कुंबल किया। चोरों ने दुकान से बैटरी, इन्वर्टर, मोबाइल समेत गल्ले में रखी करीब पांच हजार रुपये की चोरी कर ली। अंकुर ने चोरी किए गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं, घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed