फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goodbye 2024: There will be no entry for heavy vehicles in the city tomorrow, New Year will be celebrated with

अलविदा 2024: शहर में भारी वाहनों की कल रहेगी नो एंट्री, उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा नववर्ष

Tue, 31 Dec 2024 05:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 31 Dec 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Goodbye 2024: There will be no entry for heavy vehicles in the city tomorrow, New Year will be celebrated with
नया साल 2025 - फोटो : Amar Ujala

नववर्ष के मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर जश्न के मद्दनेजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। आज सुबह छह बजे शुरू हुए प्लान के अनुसार बुधवार रात दो बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर में काफी भीड़भाड़ रहने और वाहनों के आवागमन की संभावना है। ऐसे में आम लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए भारी वाहनाें की नो एंट्री के समय में बदलाव किया गया है। शहर के बाहरी छोर भी यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और शहर में आने वाले भारी वाहनों को रोकेंगे।
विज्ञापन


उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा। आज रात 12 बजे से ही न्यू ईयर का जश्न और आतिशबाजी शुरू होगी और लोग एक दूसरे को बधाई देंगे। जश्न के दाैरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। होटल व रेस्टोरेंट्स के आसपास पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनातरहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान काटने की भी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed