फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good rain expected in West UP for two days

वेस्ट यूपी में दो दिन अच्छी बारिश के आसार

Sun, 24 Aug 2025 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Good rain expected in West UP for two days
मोदीपुरम। शनिवार रात बारिश के बाद रविवार को सुबह से फिर मौसम बदला हुआ रहा। दिन में आसमान पर कभी हल्के बादल तो कभी धूप के चलते गर्मी परेशान कर रही थी। दिन का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मेरठ समेत आसपास के जिलों में दो दिन अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का दौर रविवार को भी दिखाई दिया। शाम के समय आसमान पर फिर से बादल छा गए। चौधरी चरण सिंह मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 25 और 26 अगस्त को मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 मिली मीटर बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। शहर का एक्यूआई भी नीचे आ गया है। एक्यूआई का स्तर 46 दर्ज किया गया। गंगानगर में 62, जयभीम नगर में 40, पल्लवपुरम में 37, बेगमपुल 39, दिल्ली रोड 48 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed