फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: मेरठ कैंट में प्लास्टिक से बना दीं सड़कें, वातावरण की दुश्मन पॉलिथीन का निकाला तोड़

Wed, 16 Jan 2019 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Good news: Roads made by plastic and polithine in Meerut Canttoment
meerut news

वातावरण के लिए सबसे बड़ी दुश्मन पॉलीथिन का कैंट बोर्ड के इंजीनियर्स ने तोड़ निकाला है। पॉलिथीन और ईंट-पत्थर के कूड़े को तारकोल में मिलाकर लालकुर्ती में स्काउट भवन के बाहर 93 मीटर और जुबली गंज में 42 मीटर सड़क बनाई गई है। यह दोनों सैंपल रोड हैं। 



मंगलवार सुबह सड़क का छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनमोल सूद, सीईओ प्रसाद चव्हाण और उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने उद्घाटन किया। कैंट बोर्ड के इंजीनियर्स ने बताया कि सड़क को बनाने में तारकोल के साथ प्लास्टिक मिक्स किए जाने से न सिर्फ इसकी लागत में कमी आई बल्कि ये दूसरी सड़कों से मजबूत भी रहेगी।

Good news: Roads made by plastic and polithine in Meerut Canttoment
meerut news

दरअसल, दुनिया भर में पॉलिथीन बड़ी समस्या बनती जा रही है। वर्षों तक भी पॉलिथीन के नहीं गलने की वजह से इसका कचरा फैलता जा रहा है। शहर का कोई कोना नहीं बचा है जहां पर पॉलिथीन के कचरे का ढेर न लगा हो। लेकिन देश को सबसे स्वच्छ कैंट बनाने की कवायद में जुटे मेरठ कैंट बोर्ड के इंजीनियर्स ने नई पद्धति को अपनाया है। जिसके चलते प्लास्टिक के कचरे से सड़क और इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाने का काम चल रहा था। इसके सैंपल की लगातार जांच कराई जा रही थी।

टेस्टिंग पास हो जाने के बाद मंगलवार को लालकुर्ती में स्काउट भवन के बाहर और जुबली गंज में सड़क बनाई गई। इस दौरान एडम कमांडेंट रोहित पंत, सदस्य रिनी जैन, बुशरा कमाल, मंजू गोयल, नीरज राठौर, अनिल जैन, धर्मेंद्र सोनकर और विपिन सोढ़ी, सीईई अनुज सिंह, एई पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

Good news: Roads made by plastic and polithine in Meerut Canttoment
meerut news

ऐसे किया गया काम
एई पीयूष गौतम ने बताया कि सबसे पहले कूड़े से प्लास्टिक के कचरे को अलग किया। इसके बाद इसे साफ कराकर छोटे-छोटे टुकड़े किए गए। हॉट मिक्स प्लांट में रोड़ी में मिक्स करके करीब 140-150 डिग्री पर गर्म किया गया। हॉट ड्रम मिलाने के बाद इसमें इसमे बिटुमन मिलाया गया। तैयार मिश्रण को साइट पर बिछाकर रोलिंग की गई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो सड़कों को चुना गया है, जिन पर पानी भरने की समस्या से सड़कें टूट जाती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Good news: Roads made by plastic and polithine in Meerut Canttoment
meerut news
प्लास्टिक का उपयोग तारकोल के आठ प्रतिशत में किया गया है। आमतौर पर सड़क बनाने में चार से छह प्रतिशत तारकोल मिलाया जाता है। वार्ड तीन स्काउट भवन के पास बनाई गई सड़क में 152 किलो और वार्ड आठ की जुबली गंज रोड में 90 किलो प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।

स्काउट भवन रोड की निर्माण लागत 1.64 लाख रुपये और जुबलीगंज रोड की लागत 94 हजार रुपये आई है। दोनों सड़कों में 238 किलोग्राम पॉलीथिन खप गई। इन पॉलीथिन को ले जाने के लिए तीन ट्रॉलियों की जरूरत पड़ी।
इंटर लॉकिंग टाइल्स लगेंगी
पॉलीथिन के कचरे से टाईल्स भी तैयार की गई हैं। पॉलीथिन और घर से निकलने वाले ईंट-पत्थर के वेस्ट के साथ स्टोन डस्ट मिक्स करके बनाया गया है। एक टाइल्स में 150 से 200 प्लास्टिक के बैग इस्तेमाल में आ जाते हैं। 85 डिग्री तक गर्म करके स्टोन डस्ट में मिक्स करके टाईल्स के सांचे में डाला जाता है।
विज्ञापन
Good news: Roads made by plastic and polithine in Meerut Canttoment
meerut news
कैंट में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। इस साल सीवरेज पाइप लाइन के बाद प्लास्टिक के कचरे से सड़क बनाया जाना बड़ी बात है। इससे कैंट बोर्ड का खर्च भी घटेगा। लोगों से किए वायदे पूरे किए जा रहे हैं। -बीना वाधवा, उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड
कैंट में दूसरी जगहों पर भी इस प्रयोग को किया जाएगा। इससे खर्चा तो कम होगा ही, प्लास्टिक को खपाकर हम कैंट को और भी सुंदर बना सकेंगे। -प्रसाद चव्हाण, सीईओ
कैंट बोर्ड लगातार आगे बढ़ रहा है। किस तरह से कैंट को और आगे ले जा सकते हैं इसको लेकर बोर्ड बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे। -ब्रि. अनमोल सूद, अध्यक्ष कैंट बोर्ड

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed