फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good news... Bijnor Development Authority will be formed for the entire district

Meerut News: खुशखबरी... पूरे जिले के लिए बनेगा बिजनौर विकास प्राधिकरण

Thu, 14 Nov 2024 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Good news... Bijnor Development Authority will be formed for the entire district
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में अवैध कॉलोनी काटकर लोगों को प्रापर्टी डीलर चूना नहीं लगा पाएंगे। इसके लिए विकास प्राधिकरण बनाने की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह केवल जिला मुख्यालय के लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए होगा। इसमें 16 निकायों को शामिल किया जा रहा है।


अभी तक बिजनौर में विकास प्राधिकरण नहीं है। कॉलोनी के नक्शे पास करने आदि के लिए हर तहसील पर विनियमित विभाग बना है। संसाधन न हो पाने के कारण अवैध कॉलोनियों पर भी लगाम नहीं लगाई जा रही और शहर और शहर से बाहर खूब अवैध कॉलोनी कट रही हैं। इसका ताजा उदाहरण पिछले दिनों देखने को मिला, जब शहर में ही 13 कॉलोनियों पर अवैध होने का बोर्ड लगाया गया और उनमें प्लाटों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी। सब कुछ ठीक रहा तो जनता को शीघ्र ही पूरे जिले के लिए एक ही बिजनौर विकास प्राधिकरण मिल जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है।
विज्ञापन



n जल्द होगी बोर्ड की बैठक, प्रस्ताव होगा पास : बिजनौर विकास प्राधिकरण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं। आने वाले एक सप्ताह में इसकी बैठक होगी, जिसमें प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इस बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed