फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good Governance Week: Government services will reach rural level

सुशासन सप्ताह : ग्रामीण स्तर तक पहुंचेंगी सरकारी सेवाएं

Sat, 20 Dec 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Good Governance Week: Government services will reach rural level
मेरठ। सुशासन सप्ताह के तहत सरकारी सेवाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंचेंगी। इसके लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनपद के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें बताया गया कि 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन को सीधे ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना और आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तहसील मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से कई योजनाओं से जुड़े आवेदन भी लिए जाएंगे और इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली और राज्य सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ऑनलाइन सर्विस डिलीवरी को और सशक्त बनाने का आग्रह किया। बैठक में तहसील और ब्लॉक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed