फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goldsmith who left for his shop missing for seven days

Meerut News: दुकान के लिए निकला सराफ सात दिन से लापता

Tue, 28 Jul 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith who left for his shop missing for seven days
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी सराफ पवन वर्मा (40) 20 जुलाई को सुबह 9 बजे घर से सोफीपुर स्थित दुकान के लिए कार से निकले थे। 21 जुलाई की रात व्यापारी की कार खतौली के एक पंजाबी ढाबे पर खड़ी मिली, जबकि उनका मोबाइल फोन कार के अंदर पड़ा था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे कार और मोबाइल अपने साथ ले आए। लेकिन व्यापारी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने पर व्यापारी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनका बेटा पवन वर्मा की मोदीपुरम के रुड़की रोड स्थित सोफीपुर में सिद्धि के नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। 20 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी कार से दुकान जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे उसने परिजनों से फोन पर बात की और बताया कि वह किसी जरूरी काम से हरिद्वार जा रहा है।
विज्ञापन

राजकुमारी के अनुसार, उसके पास करीब एक लाख रुपये नकद भी थे। व्यापारी हरिद्वार में एक रिश्तेदार के घर पर भी कुछ देर के लिए रुके थे। इसके बाद 21 जुलाई को वह वापस लौटे और खतौली स्थित एक पंजाबी ढाबे पर पहुंचे थे। ढाबे मालिक ने बताया कि यहां उन्होंने अपनी कार खड़ी की और उसी में पूरे दिन व रात आराम किया था। बाद में वह मोबाइल फोन कार में ही छोड़कर कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर ढाबा संचालक को संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। कार सुरक्षित मिली और उसके अंदर मोबाइल फोन रखा हुआ था, लेकिन व्यापारी का कोई पता नहीं चला। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे है। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले को लेकर जानकारी की जा रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed