फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold medalists Rahat and Farzana felicitated.

Meerut News: स्वर्ण पदक पाने वाली राहत और फरजाना को किया सम्मानित

Sat, 25 Jul 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Gold medalists Rahat and Farzana felicitated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा राहत और दूसरे स्थान पर रहीं फरजाना को समाजसेवी ऐनुद्दीन शाह और उनकी टीम ने सम्मानित किया।
दोनों छात्राएं सरधना स्थित संत जोजफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं। एनुद्दीन शाह ने दोनों छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राहत और फरजाना ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए। इस दौरान सुहेल कुरैशी, शाहिद खान, साजिद अली, जावेद खान, वसीम, अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed