फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold medalist Annu Rani's brother injured in the accident, Asian gold medalist went with her family and lodged a complaint

Meerut News: गोल्ड मेडलिस्ट अन्नु रानी का भाई हादसे में घायल, एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट ने परिजनों के साथ जाकर दी तहरीर

Sun, 08 Oct 2023 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist Annu Rani's brother injured in the accident, Asian gold medalist went with her family and lodged a complaint
सरधना (मेरठ)। एक तरफ एशियन गेम्स में गोल्ड स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर अन्नू रानी के स्वागत की तैयारी चल रही थी। वहीं अन्नू रानी का भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी अन्नु रानी ने एशियन गेम्स में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। शनिवार सुबह अन्नु रानी मेरठ पहुंचीं। परिजन व ग्रामीण उनके स्वागत की तैयारी में जुटे थे। जश्न के बीच अन्नु का भाई जितेंद्र दोस्त अंकित के साथ घर का सामान लेने के लिए बाइक से सरधना जा रहा था। दौराला रोड पर नहर के पुल के पास सड़क पर खड़े जौं से लदे ट्रक से बचने के चक्कर में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद अन्नु रानी परिजनों के साथ थाने पहुंचीं और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed