फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold in the first week of 2020 is 41 thousand

ईरान, अमेरिका विवाद से बढ़ी सोने की कीमतें

Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold in the first week of 2020 is 41 thousand
मेरठ। साल 2020 की शुरुआत के साथ ही पीली धातु की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। साल के पहले हफ्ते में ही सोने की कीमतों में सीधे 2350 रुपये की तेजी आई है। एक जनवरी की रात तक मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 39350 और 22 कैरेट की कीमत 38550 थी। 8 जनवरी को कीमतों में सीधे 2350 रुपये की बढ़ोतरी हुई। 8 जनवरी को सोने का भाव 41,700 और 40900 रुपये प्रति दस ग्राम था। अचानक से आई तेजी ने ग्राहक और कारोबारी दोनों को चिंतित कर दिया है। ईरान-अमेरिका विवाद के बाद वैश्विक बाजार में मची हलचल के कारण भी सोने पर महंगाई है।
विज्ञापन

अमेरिका- ईरान विवाद का असर सोना बाजार में साफ नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव गहराने के कारण बुलियन की कीमतों में खासी तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा होते ही, तेजी का असर स्थानीय सराफा बाजार पर भी दिखने लगा है। जनवरी के पहले सप्ताह में सोने की कीमतों में सीधे 2 हजार रुपये से अधिक की तेजी प्रति दस ग्राम सोने के भावों में आई है। वैश्विक बाजार में भी सोने का भाव सात सालों में पहली बार 1600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर गया है।
विज्ञापन

शादी-ब्याह वाले घरों में मायूसी
देवठानी एकादशी के बाद से शादीब्याह के शुभ काम शुरू हो चुके हैं। मकर संक्रांति के बाद से सीजन का बड़ा सहालग शुरू हो रहा है। लेकिन सोने पर चढ़ती तेजी ने शादीब्याह वाले घरों में मायूसी ला दी है। बेटी, बहू को उपहार में सोने की चेन और छोटी सी अंगूठी देने के लिए भी लोगों को सोचना पड़ रहा है। सोने की तेजी ने शादियों का बजट बिगाड़ दिया है। धनाढ्य वर्ग तो किसी तरह इस मंदी से उबर लेगा, लेकिन मध्यम वर्गीय परिवारों में जहां शादियां हैं उनको सोने के जेवर खरीदने की योजना बदलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोन की कीमतें
तिथि-- सोना स्टेंडर्ड सोना 22 कैरेट
1 जनवरी- 39350 38550
2 जनवरी- 39425 38625
3 जनवरी- 39850 39050
4 जनवरी- 40200 39400
5 जनवरी- 40200 39400
6 जनवरी- 41000 40200
7 जनवरी- 41000 40200
8 जनवरी- 41700 40900
क्रूड ऑयल की कीमतें और आपूर्ति घटने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। जिन ग्राहकों ने बुकिंग कराई थी वो भी इस समय ऑर्डर नहीं ले रहे। शादीब्याह वाले घरों में भी लोगों ने जेवरात का बजट कीमतों के कारण घटा दिया है। - विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
एक सप्ताह में ही सोने की कीमतें 2200 रुपये से भी अधिक बढ़ गई हैं। इस तेजी के कारण ग्राहक ने भी बाजार से हाथ खींच लिया है। अगर यही हालात रहे तो काफी नुक सान होगा। - आकाश मांगलिक, संचालक भगत ज्वेलर्स

शादियों का सीजन है, दो दिन बाद भारी साया रहेगा ये जेवर खरीदारी का मौसम होता है, लेकिन ऐसे ही मौके पर अचानक से सोने की कीमतें बढ़ने से कारोबार में मुश्किल बढ़ी है। लोग शादी के अवसर पर ही जेवर खरीदते हैं, लेकिन महंगाई ने ग्राहकों को रोक दिया है। - अमित गुप्ता, साव्या ज्वेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed