{"_id":"5fc547708ebc3e9b8d708e27","slug":"gokshi-resentment-in-cali-forest-kithor-news-mrt5134678158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली के जंगल में गोकशी, मौके पर मिले गोवंशों के अवशेष, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली के जंगल में गोकशी, मौके पर मिले गोवंशों के अवशेष, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया
विज्ञापन
खरखौदा। कैली गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक खेत में गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने अवशेष के नमूने लिए। प्रथम दृष्टया गोवंश की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अवशेष मिट्टी में दबवा दिए। गोकशी से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
गांव कूड़ी निवासी किसान खासपुर संपर्क मार्ग पर कैली के जंगल में गन्ने काटने गए थे। उन्हें कई आवारा कुत्ते पशुओं के अवशेष नोंचते मिले। किसानों ने गोकशी की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि एक आवारा गोवंश यहां घूमता रहता था। ये उसी के अवशेष हैं। वहीं पशु चिकित्सक डॉ. विरेंद्र कुमार ने नमूने लिए। पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात में गोकशी का मामला दर्ज कर लिया। किसानों ने पास ही पेड़ काट रहे एक वर्ग के लोगों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
सिरिंज व मफलर मिला
पुलिस ने मौके से खाली सिरिंज व मफलर भी बरामद किया है। किसानों का कहना है कि गोवंश को काबू करने के लिए गोकशों ने इंजेक्शन लगाया होगा। गोकशी के बाद गोकश मीट किसी गाड़ी से लेकर गए हैं। मौके से गाड़ी के टायरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
जल्द होगा खुलासा
खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -देवेश सिंह, सीओ किठौर