फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokshi in the forest of Kaili, Mini Kammela running

कैली के जंगल में गोकशी, चल रहा मिनी कमेला

Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gokshi in the forest of Kaili, Mini Kammela running
कैली के जंगल में गोकशी, चल रहा मिनी कमेला
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मिनी कमेला चलाकर गोकशी की जा रही है। मंगलवार को हाईवे किनारे सरसों और ईख के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने चार घंटे हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की। सीओ किठौर ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन दिन का समय दिया। पशुपालन विभाग की टीम ने नमूने लेने के बाद अवशेेषों को जमीन में दबवा दिया।
कैली निवासी किसान मंगलवार सुबह गांव हाईवे किनारे अपने खेतों पर पहुंचे तो गन्ने व सरसों के खेतों में आवारा कुत्ते पशुओं के अवशेषों को खींच रहे थे। पास जाकर देखा तो कई गोवंश के अवशेष पड़े हुए थे। उन्होंने फोन कर मामले की सूचना अन्य ग्रामीणाें, हिंदू संगठनों और पुलिस को दी। इसके बाद कैली, धीरखेड़ा और नया गांव से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक त्यागी के नेतृत्व में मनीष प्रखंड संयोजक, शेेेखर त्यागी प्रखंड अध्यक्ष, राजीव नागर गोरक्षा प्रमुख, मधुबन आर्य प्रचार प्रमुख सहित भाजपा मेेरठ महानगर संयोजक विनोद जाहिदपुर, अक्षय भड़ाना भी मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और लोगों ने थाना पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनकी सूचना पर सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह भी आ गए। करीब चार घंटे तक हंगामा हुआ। लोगों ने बताया कि मेरठ से भी हिंदू संगठन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन खरखौदा थानाध्यक्ष सूचना के भी करीब दो घंटे बाद भी नहीं आए। सीओ से थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की। पुलिस ने अपनी तरफ से अज्ञात में गोहत्या में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोकश दे रहे खुली चुनौती
खरखौदा क्षेत्र में गोकशों के हौसले बुलंद हैं। गोकश आए दिन गोकशी कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों का आरोप है कि करीब एक साल पहले थाने के पास बाग में दो दर्जन गोवंश के अवशेष मिलने पर काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 में से 4 गोवंश दिख रहे
ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले तक क्षेत्र में 15 आवारा गोवंश घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। इनमें से अब केवल 4 ही नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में गोकशी होने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत में तीन से चार दिन पुराने अवशेष भी पड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोकश यहां मिनी कमेला चलाकर गोकशी कर रहे हैं।
पुलिस नहीं करती गश्त
पुलिस पर क्षेत्र में गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोशनी का भी प्रबंध है, जगह-जगह कैमरे भी लगे हुए हैं। इसके बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे। जहां गोकशी की गई है उससे 50 मीटर दूर हाईवे है।
पहले की गई थी रैकी
कैली निवासी ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले कैंटर और कई बाइक सवार कुछ लोग इन आवारा गोवंशों को घेर रहे थे। ग्रामीणों ने जब उन्हें रोकनेेे का प्रयास किया तो वो लोग वहां से भाग गए थे।

जंगल में जाने से घबरा रहे किसान
किसानों का कहना है कि किसान रात में सिंचाई करने भी जाते हैं। ऐसे भी यदि किसी खेत पर किसानों इनसे आमना सामना हो गया तो कुछ भी हो सकता है। इसी कारण किसान रात में खेत पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed