फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   God protects people with pure nature: Janardan

पवित्र स्वभाव वाले मनुष्य की रक्षा करते है भगवान : जनार्दन

Thu, 11 Dec 2025 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
God protects people with pure nature: Janardan
चद्रलोक कॉलोनी पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में माखन चोरी की लीला का किया वर्णन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चंद्रलोक कॉलोनी स्थित पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन किया। पवित्र स्वभाव वाले मनुष्य की भगवान हमेशा रक्षा करते हैं।
रासलीला का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि रास का अर्थ है गोपियों से प्रभु रास रचाते हैं, जिसका जीवन पवित्र होता है, प्रभु उन्हीं को रास आते हैं। कथा में बताया गया कि माखन चोरी का मतलब है गोप बालकों अर्थात पवित्र स्वभाव वाले व्यक्तियों के लिए प्रभु निरंतर उनकी रक्षा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कंस वध और रुकमणि विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। कृष्णजी की बारात कथा स्थल से निकलकर कार्यक्रम सहयोगी अरविंद गुप्ता के आवास से होती हुई चंद्रलोक कॉलोनी में भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इसमें कृष्ण रुकमणि के विवाह के सच्चे प्रेम, भक्ति और धर्म पर आधारित है।
विज्ञापन

इसमें रूकमणि ने शिशुपाल से होने वाली शादी को अस्वीकार कर, एक संदेश के माध्यम से श्रीकृष्ण को अपना पति स्वीकार किया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने उनका हरण कर द्वारका ले जाकर भव्य समारोह में विवाह किया। इस आयोजन में सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल रहे। कथा में किशन कुमार कंसल, सेंसरपाल, शिवम शर्मा, देव, प्रिति गर्ग, मीरा शर्मा, निशा, विभा सिंघल, कुसुम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed