फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   God is attained not through the intellect, but through emotion: Gopal Krishna

बुद्धि से नहीं, भाव से मिलते हैं भगवान : गोपाल कृष्ण

Thu, 04 Jun 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
God is attained not through the intellect, but through emotion: Gopal Krishna
- बाबा औघड़नाथ मंदिर में राधे पुराण कथा महोत्सव हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर की ओर से बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर में आयोजित राधे पुराण कथा महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। इसमें कथा व्यास गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान तर्क या बुद्धि से नहीं भाव और श्रद्धा से प्राप्त होते हैं।
कथा व्यास ने राधे पुराण के माध्यम से दिव्य लोकों एवं गोलोक की अलौकिक यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संसार का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति वह है जो भगवान की प्राप्ति का मार्ग खोज लेता है। उन्होंने कहा कि भगवान भाव, श्रद्धा और आत्म अनुभव से प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने श्री लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मटकी लीला का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब मनुष्य स्वयं को पूर्ण रूप से ईश्वर के समक्ष समर्पित कर देता है, तब भगवान उसके कर्म बंधनों को तोड़कर उसे मुक्ति का मार्ग प्रदान करते हैं। ब्रह्मा, विष्णु और महेश को सृष्टि के निर्माण, पालन और संहार का दायित्व सौंपे जाने की कथा के माध्यम से उन्होंने सृष्टि के कालचक्र का भी विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रेरक दृष्टांत के माध्यम से उन्होंने बताया कि मानव की इच्छाओं का अंत नहीं होता है। जीवन में संतोष और ईश्वर प्रेम का भाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्री राधे पुराण प्रेम का पुराण है। जो व्यक्ति इसे श्रद्धा भाव से पढ़ता या सुनता है, उसके जीवन में प्रेम, करुणा और भक्ति का संचार होता है।


उन्होंने कहा कि वेदों के गूढ़ ज्ञान को सरलता से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुराणों की रचना की गई। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन और आरती में भी सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed