फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   god is a hole source of world

परम पिता परमात्मा ही संपूर्ण विश्व का स्रोत है

Sat, 28 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
god is a hole source of  world
खरखौदा में चल रहे पारायण महायज्ञ में आहूति देते श्रद्धालु। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। नगर में चल रहे चतुर्वेद पारायण महा यज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को परम पिता परमात्मा के बारे में जानकारी दी गई। पांचों वेदियों पर मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। विशेष अतिथि स्वामी चेतेश्वरानंद सरस्वती देहरादून रहे। यज्ञ के ब्रह्माचार्य गुरुवचन सिंह शास्त्री ने बताया कि परम पिता परमेश्वर ही संपूर्ण विश्व का मूल स्रोत है। परमेश्वर ही जीव जगत का पालन करते हैं। हम जीवों के कल्याण के लिए जो भी हमारी आवश्यकता है जैसे भोजन, पेय पदार्थ आदि की व्यवस्था भी परम पिता परमेश्वर ही करते हैं। वहीं समान रूप से हवा पानी धूप, छांव, वर्षा आदि बिना भेदभाव के देता है। जब तक मानव यह सोचता रहेगा कि मैं ही सब कुछ ही कर रहा हूं तब तक दुखों से दूर नहीं हो सकता। कार्यक्रम के अंत में आचार्य प्रदीप ने भजन गाया। आचार्य देवपाल, आचार्य सुमित व आचार्य निखिल ने वेद मंत्रों द्वारा पाठ किए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शौराज सिंह त्यागी, लल्लू सिंह त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, संगीत शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक त्यागी, डॉ. अनिल कुमार, मुकेश त्यागी, आर्यन, मिलन त्यागी, विजय त्यागी, रविदत्त त्यागी, मनोज गिरि, मनीष त्यागी, पवन त्यागी, देवेंद्र पहलवान, राजू त्यागी व इंद्रमुनि त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed