फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Go smugglers encounter police, four arrested

गो तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़, चार दबोचे

Sun, 29 Nov 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Go smugglers encounter police, four arrested
गो तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़, चार दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी ग्राउंड में शनिवार तड़के गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 क्विंटल गोमांस बरामद किया। आरोपियों ने सरधना में गोकशी कर दिल्ली-हापुड़ में गोमांस सप्लाई करने जा रहे थे।
सरधना में गोकशी कर दिल्ली और हापुड़ में पिकअप से गोमांस ले जाने की सूचना नौचंदी पुलिस को मिली। पुलिस ने शनिवार सुबह 5:30 बजे हापुड़ अड्डे पर पिकअप को रुकने का इशारा किया, तभी चालक ने गाड़ी को ग्राउंड में घुसा दिया। ग्राउंड में बने गोल चक्कर से पिकअप टकरा गई। पुलिस की घेराबंदी देख आरोपियों ने गोली चला दी। आरोपियों की गाड़ी से तलाशी में एक तमंचा और दस क्विंटल गोमांश बरामद हुआ। गो तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिविल लाइन और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया है कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सरधना में 10 गाय काटकर उनका मांस दिल्ली व हापुड़ बेचने के लिए जा रहे थे। उनकी दो गाड़ियां वहां से निकल गई है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने गोमांस से भरी अन्य दो गाड़ी भी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद भी दौड़ा सोनू
एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मुठभेड़ में सोनू उर्फ भूरा निवासी ऊंचा सदीक नगर, लिसाड़ी गेट घायल हुआ है। जबकि उसके तीन साथी सरफराज निवासी श्यामनगर, युसूफ निवासी श्यामनगर और सानू निवासी कांच का पुल, लिसाड़ी गेट भी पुलिस ने गिरफ्तार किए है। गोली लगने के बाद भी सोनू अपने तीन साथियों के साथ भागने का प्रयास कर रहा था। पटेल मंडप के पास पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया और महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत तीन आरोपियों को पुलिस थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed