{"_id":"6aa53fb668bf3815990bb09e","slug":"go-raksha-kaa-sankalp-lekar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1299640-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
- धर्म और गो संरक्षण का संकल्प लिया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर धर्म, गो-संरक्षण और हिंदू समाज की एकजुटता का संदेश देने के लिए जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गोसेवा का संकल्प लिया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और तस्वीर सिंह चपराना सहित अन्य अतिथियों ने महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जिला प्रभारी दीपक तोमर ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से जनजागरण अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। आयोजन में जिला अध्यक्ष करण सिंह, पार्षद राजेश खन्ना, महामंत्री गणेश अग्रवाल, जिला मंत्री मनमोहन हरदोई, जिला मंत्री शुभम भारद्वाज, जिला सहसंयोजक ठाकुर जतिन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल लोधी, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।