फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Give electricity free electricity bills to consumers: Principal Secretary

उपभोक्ताओं को दे त्रुटि रहित बिजली बिल: प्रमुख सचिव

Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Give electricity free electricity bills to consumers: Principal Secretary
मेरठ। प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के चैयरमेन अरविंद कुमार ने उपभोक्ताओं को त्रुटि रहित बिल मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पीवीवीएनएल की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

अरविंद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में बंद रहे उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों के बिलों में 1 महीने के फिक्स चार्ज की छूट उन उपभोक्ताओं को दी गई थी, जिन्होंने अपना संपूर्ण बकाया बिल 30 जून तक जमा कर दिया है, लेकिन बिल जमा नहीं कर पाने के चलते काफी उपभोक्ता छूट पाने से रह गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। जो उपभोक्ता 31 जुलाई तक संपूर्ण बकाया जमा कर देगा उसे 1 महीने के फिक्स चार्ज की छूट दे दी जाएगी। अरविंद कुमार ने कहा जो उपभोक्ता इस महीने अपना बकाया बिल जमा ना करें तो उसका कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, निदेशक वाणिज्य आईपी सिंह, मुख्य अभियंता विराग बंसल, एसबी यादव, अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed