फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gitanjali Sharma and Jhanjhi to Receive Gold Medals at CCSU Convocation Meerut

सीसीएसयू दीक्षांत समारोह: गीतांजलि को अतुल माहेश्वरी, जानशी को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Tue, 21 Jul 2026 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

सीसीएसयू के 38वें दीक्षांत समारोह में गीतांजलि शर्मा को अतुल माहेश्वरी और जानशी को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलेगा। मेरठ कॉलेज की हादिया जैदी तीन स्वर्ण पदक जीतेंगी।

विज्ञापन
Gitanjali Sharma and Jhanjhi to Receive Gold Medals at CCSU Convocation Meerut
गीतांजलि व जानशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में इस बार मेधावी छात्राओं का दबदबा रहेगा। 22 जुलाई यानी बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन


एमजेएमसी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गीतांजलि शर्मा को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और एमकॉम की टॉपर जानशी को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, मेरठ कॉलेज की एमएससी भौतिकी की छात्रा हादिया जैदी ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली मंडल में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट बदले

विज्ञापन
विज्ञापन

Gitanjali Sharma and Jhanjhi to Receive Gold Medals at CCSU Convocation Meerut
गीतांजलि व जानशी - फोटो : अमर उजाला
गीतांजलि को अतुल माहेश्वरी, जानशी को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
आईआईएमटी समूह महाविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की एमजेएमसी टॉपर गीतांजलि शर्मा को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के नवोन्मेषक रहे हैं। हर वर्ष उनके नाम पर विश्वविद्यालय के टॉपर को यह स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

वहीं, मेरठ के फफूंडा निवासी जानशी को एमकॉम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुरारी लाल माहेश्वरी अमर उजाला के संस्थापक रहे हैं। हर वर्ष उनके नाम पर एमकॉम के टॉपर को यह स्वर्ण पदक दिया जाता है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Gitanjali Sharma and Jhanjhi to Receive Gold Medals at CCSU Convocation Meerut
गीतांजलि व जानशी - फोटो : अमर उजाला

कंटेंट क्रिएटर हैं गीतांजलि, शिक्षा क्षेत्र में सेवा करना चाहती हैं जानशी
नोएडा निवासी गीतांजलि शर्मा पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन का काम करती हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं। उनके पिता कृपा शंकर शर्मा और माता मीरा शर्मा हैं। गीतांजलि का लक्ष्य ऐसा काम करना है, जिससे उनके माता-पिता को उन पर गर्व हो। वह समाजसेवा भी करना चाहती हैं।

फफूंडा निवासी जानशी के पिता राजीव कुमार किसान होने के साथ राजनीति से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता सविता गृहिणी हैं। जानशी का लक्ष्य शोध उपाधि प्राप्त कर प्राध्यापक बनना है। वह शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: कृषि विवि दीक्षांत समारोह: राज्यपाल बोलीं-सपनों को दें उड़ान, किसानों के साथ बढ़ेगा देश का सम्मान

मेरठ कॉलेज की हादिया जैदी ने जीते तीन स्वर्ण पदक
दीक्षांत समारोह में मेरठ कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों का भी शानदार प्रदर्शन रहेगा। एमएससी भौतिकी की छात्रा हादिया जैदी ने सर्वाधिक उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्हें पुष्पलता स्वर्ण पदक, प्रकाशवती दयाल स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

विधि में स्नातकोत्तर की छात्रा मुक्ता भारद्वाज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के छात्र कशिश ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

खाद्य एवं पोषण विज्ञान में अरलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है, जबकि इसी पाठ्यक्रम की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। गृह विज्ञान की छात्रा अफीफा और साइबर अपराध एवं विधि में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की छात्रा फाल्गुनी शर्मा ने भी अपने-अपने पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते हैं।

प्रोफेशनल विभाग में नए विभागाध्यक्ष नियुक्त
मेरठ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर युद्धवीर सिंह ने प्रोफेशनल विभाग की बैठक में विभिन्न पाठ्यक्रमों के नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। डॉ. सुधीर शर्मा को जैव प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. रविश कुमार को एकीकृत विधि, डॉ. विपिन बालियान को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान, डॉ. अपर्णा चौधरी को गृह विज्ञान और डॉ. नैन्सी शर्मा को कंप्यूटर विज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पदक विजेताओं को सुबह 8:20 बजे तक पहुंचना होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 जुलाई को होने वाले 38वें दीक्षांत समारोह के लिए पदक विजेता विद्यार्थियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सभी पदक विजेताओं को सुबह 8:20 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह में उत्तरीय धारण कर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

विद्यार्थी सुबह 7:30 बजे से 8:15 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिक्षा विभाग से दीक्षांत समारोह का उत्तरीय प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय से पहले पहुंचने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed