फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls took out a tricolor procession

छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 08 Aug 2025 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Girls took out a tricolor procession
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर मटौर में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। विद्यालय के आर्य सदन, सरस्वती सदन, दुर्गा सदन, एनसीसी, जूनियर गाइड की छात्राएं हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, वंदे मातरम्, 15 अगस्त मनाएंगे, हर घर झंडा फहराएंगे आदि नारे लगाते हुए चल रही थी। तिरंगा यात्रा कॉलेज से होते हुए हाईवे, तिरंगा चौराहा, सरधना रोड, मिल बाजार से होकर गुजरी। छात्राओं ने लोगों से अपने घरों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील की। छात्राओं ने दौराला नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को राखी बांधी। रैली में डॉ. निशा, निधि सक्सेना, ममता मित्तल, रविता, सुमन उमा, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed