फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls learned how to make compost from household waste.

Meerut News: छात्राओं ने सीखा घर के कचरे से खाद बनाना

Mon, 16 Feb 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Girls learned how to make compost from household waste.
आरजी कालेज में पर्यावरण पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मौजूद छात्राएं। स्त्रोत कालेज
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के लिए एक दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण से जोड़ना और उन्हें औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की संयोजिका विभागाध्यक्ष प्रो. भावना मित्तल ने बताया कि कार्यशाला में छात्राओं को घर के बचे हुए कचरे से बायोकंपोस्ट खाद बनाने की विधि भी सिखाई गई। डॉ. अनुपमा सिंह ने विभिन्न प्रकार के इनडोर और आउटडोर पौधों की जानकारी दी और सभी को ग्रीन शपथ दिलाई।प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने छात्राओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. मित्तल ने प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी के माध्यम से पौधे प्राप्त करने के लिए पंजीकरण भी कराया। कार्यशाला में 50 छात्राओं ने भाग लिया।वहीं कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परास्नातक और स्नातक की 50 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शशीबाला ने किया। रोड सेफ्टी क्लब की नोडल ऑफिसर डॉ. मनीष सिंघल और मास्टर ट्रेनर प्रो. मंजूलता ने संचालन किया। डॉ. सीमा अग्रवाल का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed