फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls have been tampered with in girls hostels, and police are investigating

यूपी: गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़, कार्रवाई न होने पर जबरदस्त हंगामा

Tue, 18 Sep 2018 03:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 18 Sep 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Girls have been tampered with in girls hostels, and police are investigating
छात्राओं ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यही नहीं बल्कि अन्य कमरों से पांच मोबाइल भी चोरी किए गए है। वहीं कॉलेज प्रशासन इस मामले को दबाने में लगा हुआ है। पीड़ित छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा किया। साथ ही गंगानगर थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


बता दें कि यह घटना रविवार देर रात करीब 3:30 बजे की है। गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में दो छात्राओं के साथ सोते हुए छेड़छाड़ की गई और अन्य कमरों से करीब पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। सुबह छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में शिकायत की। हालांकि डायरेक्टर ने एक दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन

वहीं मंगलवार सुबह तक कुछ पता ना लगने पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना दिया। कॉलेज प्रशासन के बाउंसरों ने जबरन उन्हें उठाने की कोशिश की तो छात्रों ने हंगामा कर दिया। डायरेक्टर ने छात्राओं को समझाकर एक दिन का समय मांगा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पीड़ित छात्राएं सहमी हुई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed