फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls from Sarurpur block were first in Kho-Kho.

Meerut News: खो-खो में सरूरपुर ब्लॉक की छात्राएं रहीं प्रथम

Thu, 12 Feb 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Girls from Sarurpur block were first in Kho-Kho.
पीएम श्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएम श्री विद्यालयों में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। क्रिकेट में रोहटा ब्लॉक ने सरूरपुर को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता। खो-खो में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रानी चौहान (राजपुरा) प्रथम रहे। बालिका खो-खो में सरूरपुर प्रथम, राजपुरा द्वितीय स्थान पर रहे। रिले रेस में मेरठ ग्रामीण ने बाजी मारी।
पीएमजी जीआईसी के मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल रहे। उन्होंने खेल ध्वज फहराकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने खेल ध्वज आरोहित किया। विकास क्षेत्रों के पीएम श्री विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट कर अतिथिगणों को सलामी दी। जिला व्यायाम शिक्षिका अर्चना रानी ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की।
विज्ञापन

समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर देते हुए कहा कि खेलकूद छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं चरित्र निर्माण का मजबूत आधार है। कार्यक्रम में खेल अनुदेशकों, जिला-ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों, विभिन्न समितियों (रिकॉर्ड, पुरस्कार, अनुशासन, स्वागत) का योगदान सराहा गया। मंच संचालन नीलम पंकज एवं गीता सचदेवा ने किया। डॉ. कौशल जहां ने स्वागत-अनुशासन समिति में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed