फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend dragged fast food vendor out of shop and beat him

Meerut News: प्रेमिका ने दुकान से खींचकर फास्ट फूड विक्रेता को पीटा

Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend dragged fast food vendor out of shop and beat him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस पुलिस चौकी के पास एक फास्ट फूड विक्रेता को उसकी प्रेमिका ने पीट दिया। पत्नी ने बचाव किया तो प्रेमिका ने उससे भी अभद्रता की। पुलिस यहां खड़े होकर तमाशा देखती रही। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शास्त्रीनगर का रहने वाला एक युवक का फास्ट फूड बेचता है। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान फास्ट फूड संचालक की प्रेमिका एक महिला के साथ पहुंची और संचालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। प्रेमिका विक्रेता काे दुकान से खींचकर सड़क पर घसीटने लगी।
विज्ञापन

तभी विक्रेता की पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया। इस पर प्रेमिका ने पत्नी से भी अभद्रता कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। प्रेमिका ने विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रेमिका ने लोगों को बताया कि विक्रेता ने उसे बिना मकान खाली कर दूसरी जगह ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल थाना प्रभारी से इस मामले में जानकारी की गई है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed