{"_id":"6a13298730c40bc5d90a8ee6","slug":"girl-who-went-to-withdraw-money-from-bank-goes-missing-sardana-news-c-44-1-smrt1055-112452-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक से रुपये निकालने गई युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक से रुपये निकालने गई युवती लापता
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के लाहौरगढ़ गांव से मीरपुर बैंक में रुपये निकालने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने शामली के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लाहौरगढ़ निवासी नत्थूराम की 24 वर्षीय बेटी कोमल शनिवार दोपहर मीरपुर गांव स्थित बैंक में रुपये निकालने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर जिला शामली के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी कोकिल पुत्र नरेंद्र पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।