फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl students organised a yoga camp in Noor Nagar.

Meerut News: छात्राओं ने नूर नगर में लगाया योग शिविर

Mon, 23 Feb 2026 09:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Girl students organised a yoga camp in Noor Nagar.
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने सोमवार को नूर नगर में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत और उद्देश्यों से अवगत कराया। छात्राओं ने नूर नगर की मलिन बस्ती में जाकर दीवारों पर योग संबंधी नारे लिखे और श्रमदान किया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋृषिपाल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में योग का महत्व समझाया। उन्होंने छात्राओं को योग के नियम बताए और इसे दिनचर्या में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ऋषिपाल सिंह ने प्राणायाम के पांच प्राणों का महत्व समझाया। प्रो. अनुजा रानी गर्ग ने आधुनिक जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समिति से डॉ डेजी वर्मा, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रूबी और अन्य प्राध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed