फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl student put old sanskriti in fornt of , dharampal singh say

बालिकाओं ने पुरानी संस्कृति को समाने रख दिया : धर्मपाल सिंह

Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
girl student put old sanskriti in fornt of , dharampal singh say
मुख्य अतिथि एमडीएच मसाला कंपनी के चेयरमैन महाशय धर्मपाल सिंह छात्रा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : ? ? ?
परीक्षितगढ़। नारंगपुर गांव स्थित श्रीमद् दयानंद उत्कर्ष कन्या गुरुकुल का बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन यज्ञ पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शुभारंभ एमडीएच मसाला कंपनी के चेयरमैन समाजसेवी व पद्म भूषण से सम्मानित धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने अनेक देश भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पद्म भूषण धर्मपाल सिंह ने कहा कि गुरुकुल भारतीय संस्कृति की पहचान है। जिसमें शिक्षा के अलावा बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक ज्ञान मिलता है। गुरुकुल की बालिकाओं ने जिस तरह कार्यक्रम प्रस्तुत किए, उन्होंने पुरानी संस्कृति को स्मरण में ला दिया है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने आग के गोले के बीच से निकलकर रोमांचित कर दिया। वहीं, बच्चों ने तलवार, डांडिया एवं लाठी चलाने की कला प्रदर्शित कर सभी को चौंकाया। बालिकाओं ने लोक गीत के अलावा भजन, वंदेमातरम, योगा, जंप रोप, सांस्कृतिक गीत व नाटक, संस्कृत में गीता पाठ कर मन मोहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्या रश्मि आर्य ने किया। वहीं कार्यक्रम में गुलशन, शमसाद, अर्पणा, रिया, आशीष, सचिन, सोनू, कार्तिक, शमीम, वर्षा, मंदाकिनी, अलका आर्य, इंदू आर्य, धर्मपाल सिंह व प्रीति आदि मौजूद रहे।

गुरुकुल में वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

गुरुकुल में वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : PARIKESHGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed