{"_id":"5cc3fda2bdec22073073c638","slug":"girl-student-kidnapped-while-going-to-examination-in-saharanpur-police-engaged-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 27 Apr 2019 12:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के सहारनपुर जनपद में पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया कुछ युवकों ने दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नानौता थानाक्षेत्र निवासी छात्रा शनिवार को सुबह के समय परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान थाना पुरकाजी निवासी बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
युवती के अपहरण की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/