फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl student found in Delhi before twenty days missing in mall of Meerut city

दिल्ली के आश्रम से बरामद हुई लापता किशोरी, पूछताछ में बताई घर छोड़ने की बड़ी वजह

Wed, 04 Dec 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl student found in Delhi before twenty days missing in mall of Meerut city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ में माधवपुरम से अपहृत चल रही किशोरी को पुलिस ने 20 दिन बाद दिलशाद गार्डन दिल्ली के संस्कार आश्रम से बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि किशोरी को उसकी बड़ी बहन ने डांट दिया था। जिसके चलते वह 500 रुपये लेकर घर से चली गई थी। रात भर आनंद विहार बस अड्डे पर रही। उसके बाद संस्कार आश्रम में पहुंच गई थी।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार 13 साल की किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। वह 14 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगने पर ब्राह्मण एवं त्यागी समाज में भारी आक्रोश था। किशोरी की बरामदगी न होने पर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। पुलिस भी किशोरी की तलाश में लगी थी। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी थी। किशोरी की सहपाठियों से भी जानकारी ली गई थी। बुधवार को भी किसान नेता कुलदीप त्यागी, यथार्थ के सारथी संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी समेत कई लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसपी क्राइम रामअर्ज को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि अगर किशोरी 24 घंटे में बरामद नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबस पिता की गुहार, दुबई में करो तलाश, पाकिस्तानी युवक ने मेरी बेटी को लव जिहाद में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के मुताबिक किशोरी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अक्सर उसे पीटती थी। 14 नवंबर को भी उसे डांट दिया था। जिसके चलते वह एक पड़ोसी से 500 रुपये उधार लेकर बस से आनंद विहार पहुंची थी। रात भर वह बस अड्डा पर ही रही। अगली सुबह एक संस्था की कार्यकर्ता ने उसे आश्रम में पहुंचाया। जहां उसने अपने माता-पिता की मौत होने की झूठी जानकारी देकर रहना शुरू कर दिया था। 

घर नहीं जाऊंगी, नानी के यहां रहूंगी
सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी ने अपने माता-पिता के पास जाने से इनकार किया है। वह अपनी नानी के घर जाने की बात कह रही है। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी देकर नानी को बुलाया है। किशोरी की बहन पर स्थानीय लोगों ने पहले ही शक जताया था। लेकिन पीड़ित परिजन आपत्ति करते थे। बहन कुछ बता देती तो किशोरी पहले ही बरामद हो जाती।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed