फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl student and a man suside due to home misery

गृहक्लेश में छात्रा और युवक ने फांसी लगाई

Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
girl student and a man suside due to home misery
दौराला/खरखौदा। लावड़ रोड स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी छात्रा ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर गांव निवासी छात्रा रविवार देर रात कमरे में सोई हुई थी। सोमवार सुबह परिजन उठे तो देखा छात्रा का कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा वह फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा परिजनों से पूछताछ की। पुलिस शव को मोर्चरी ले जाने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। अगर वह तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली में 35 वर्षीय युवक ने गृहक्लेश में रविवार रात फांसी लगा ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बिजौली निवासी पप्पू (35) पुत्र मूलचंद डीजे पर काम करता था। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। परिजनों की माने तो कई दिन से घर में गृहक्लेश था वहीं आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया कि रविवार पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। तभी पप्पू ने पंखे द्वारा दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाने की तैयारी करने लगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस के मुताबिक गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाई है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed