फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl slapped on tempo driver on the road

युवती से की छेड़छाड़ तो टेंपो चालक को पड़े थप्पड़

Sun, 07 Mar 2021 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
girl slapped on tempo driver on the road
युवती से की छेड़छाड़ तो टेंपो चालक को पड़े थप्पड़
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र के जीरो माइल पर टेंपो चालक द्वारा युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर बखेड़ा हो गया। बीच सड़क पर ही युवती ने अपनी बहनों के साथ मिलकर टेंपो चालक की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी टेंपो चालक को थाने ले आई। बाद में युवती ने तहरीर भी दी।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम जीरो माइल से एक युवती अब्दुल्लापुर जाने के लिए टेंपो में बैठी। तभी टेंपो चालक का पास खड़े अन्य वाहन चालक से विवाद हो गया। युवती ने जैसे ही अपने टेंपो चालक को चलने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतर आया। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। यह देखकर युवती ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में यहां भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच, युवती ने फोन कर अपनी बहन और भाई को मौके पर बुला लिया। भाई और बहन के वहां पहुंचते ही युवती का पारा चढ़ गया। तीनों ने मिलकर टेंपो चालक को धुन दिया। युवती ने थप्पड़ों की बरसात कर दी। हंगामे की सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पकड़कर थाने ले गई। बाद में युवती भी थाने पहुंची और टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दे दी। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि युवती की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed