{"_id":"66ae38c652186354c90dbc12","slug":"girl-s-body-found-hanging-husband-said-he-had-made-a-video-call-and-threatened-to-commit-suicide-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव, पति बोला वीडियो कॉल कर दी थी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव, पति बोला वीडियो कॉल कर दी थी आत्महत्या की धमकी
Sat, 03 Aug 2024 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:35 PM IST
सार
एम ब्लॉक में किराए के मकान में कोर्ट मैरिज के बाद रह रही 24 वर्षीय ईरम का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। पति फैसल का कहना है कि ईरम ने उसे वीडियो कॉल कर फंदा लगाने की धमकी दी थी। वहीं ईरम के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी 26 वर्षीय फैसल ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से बीबीए किया है। वह गंगानगर एम-956 में कैलाश आर्य के मकान में किराए पर रहता था। उसके साथ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खपुरा निवासी 24 वर्षीय ईरम पुत्री रिहान रहती थी। जानकारी के अनुसार दोनों ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक साल पहले दोनों यहां इस मकान में रहने लगे। वहीं, कुछ लोगों की मानें तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुक्रवार रात को फैसल बाहर गया हुआ था। ईरम घर में अकेली थी। फैसल का कहना है कि रात करीब 12 बजे उसने उसे वीडियो कॉल किया और पंखे में बंधा फंदा दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। यह देख फैसल ने अब्दुल्लापुर निवासी अपनी परिचितों को मौके पर भेजा। परिचित वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया, तो ईरम का शव फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईरम के परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं, ईरम के परिजनों ने फैसल पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह फरार है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। शाम तक परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। गंगानगर इंस्पेक्टर विष्णु गौतम के मुताबिक युवती की मां ने बताया है कि उसने कुछ दिन पहले ईरम से निकाह के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि तीन साल पहले कोर्ट मौरिज कर ली है। अभी परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।