फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl returning from shopping 20 days before her wedding dies after being hit by train

Meerut News: मासूम बच्ची के चेहरे के पास छोड़ा गंधक-पोटाश का पटाखा, झुलसी

Thu, 21 Nov 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Girl returning from shopping 20 days before her wedding dies after being hit by train
घायल बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट के नीचा सद्दीक नगर में शरारती युवकों ने सात साल की बच्ची जारा के चेहरे के पास लोहे की नाल में भरकर गंधक-पोटाश
का पटाखा छोड़ दिया। इससे बच्ची का चेहरा झुलस गया। आरोपी युवक मौके से भाग गए। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

नीचा सिद्दीनगर में रिजवान अपने परिवार के साथ रहते हैं और कोल्ड स्टोर में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम रिजवान की बेटी जारा घर से स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी तो मोहल्ले के रहने वाले सात-आठ युवक गंधक पोटाश को लोहे की नाल में भरकर पटाखा छोड़ रहे थे। आरोप है जैसे ही बच्ची उनके पास से निकली, एक युवक ने उसे पकड़ लिया। बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

तभी अन्य युवक ने बच्चे के मुंह पर पटाखा छोड़ दिया। इससे बच्ची झुलस गई। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग और लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि कई दिन से कुछ युवक प्रतिबंध के बावजूद लोहे की नाल में गंधक-पोटाश भरकर छोड़ रहे हैं। परिजन का कहना है कि बच्ची का चेहरा काफी झुलस गया है। बच्ची को जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article